शहडोल में करोना पॉजिटिव मिलने से अलर्ट मोड में सीधी प्रशासन, सीमा क्षेत्र में सघन जांच

0 372
Main Ad1

सीधी
सीधी जिले के सीमावर्ती जिले शहडोल में करोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही सीधी जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नतीजन आज मंगलवार को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने खुद मझौली थाना क्षेत्र के सीधी शहडोल सीमा में बनास नदी के पुल से चमराडोल बैरियर तक के एरिया का जायजा लेने पहुंचे। जिसमें इस बात पर फ़ोकस रहा कि बैरियर के अलावा ऐसी किन गलियां से जिनमें पैदल एवं दोपहिया, चार पहिया वाहन में सवार लोग गुपचुप तरीके से जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं ऐसे तमाम लोगों को रोकने एवं सघन जांच के लिए नए चेक पोस्ट लगाने का स्थल कहाँ उपयुक्त रहेगा। इस बात को लेकर थाना प्रभारी शावेरा अंसारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
बताते चलें कि चमराडोल नाका के आजू-बाजू से कई ऐसी गलियां हैं जिनमें से दोपहिया, चार पहिया एवं पैदल बिना जांच के ही लोग आसानी से पुलिस की नजर बचाकर निकलते रहे हैं। जिसको लेकर मीडिया में भी इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था जिस पर कलेक्टर सीधी द्वारा गंभीरता दिखाते हुए नए चेक पोस्ट लगाने पुलिस के साथ कार्ययोजना बनाई गई।

News TOP Footer