दुकानों पर लगी भारी भीड़ , लॉक डाउन में आंशिक छूट की उड़ी धज्जियां

0 131
Main Ad1

पूरे देश में कोरोनावायरस को लेकर चल रहे महासंग्राम के बीच लॉक डाउन 2.0 के मद्देनजर जो एहतियात अभी तक बरते जा रहे थे उसमें कल मंगलवार को किराना दुकानों एवं सर्विस सेंटर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक को खोलने की राहत जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा दी गई थी परंतु कल इस राहत को आमजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए पूरी तरीके से नियमों की अनदेखी की।

उमड़ पड़ा हुजूम

Main Ad1

कल मंगलवार को सुबह 9 बजे जैसे ही किराना एवं मांस मंडी खुली वैसे ही भयभीत जनता ने अपने घरों के लिए खाने-पीने की खरीदारी करना शुरू कर दिया। यही कारण रहा कि पूरे जिले में किराना फल एवं सब्जियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

किराना सामान की बढ़ी कीमत

लॉक डाउन के इस दौर में थोक मार्केट में बाहर से बराबर खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति ना आने के कारण अचानक ही खाने-पीने के सामान की कीमत भी बढ़ गयी है जो दालें अब तक 70 से 80 रुपया किलो बिक रही थीं वो अब 100 रुपये से ऊपर बिक रही हैं। आटे का भाव भी 5 से 10 प्रति किलो तक बढ़ गया है जिससे गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सब्जी के रेट हुए हाई

अभी तक जो सब्जी सीधी जिले में सबसे सस्ती बिक रही थी उस सब्जी के भी रेट काफी बढ़ गए हैं। अधिकतर हरी सब्जी 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं आलू के भाव भी मंडी में अब 25 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं टमाटर व हरी मटर 60 से 70 रुपये किलो बिक रही है।

दुकानदार नहीं दे रहे अधिक सामान

बाजार के समझदार दुकानदार अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत से अधिक सामान नहीं दे रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोग अपने खर्च से अधिक सामान की सूची दुकानदारों को दे रहे हैं और वो घर के लिए थोक के भाव सामानों की खरीदी कर रहे हैं।

पेट्रोल पंपों पर लगी रही भीड़

पेट्रोल पंपों पर भी मंगलवार को भारी भीड़ दिखायी दी। जैसे ही पुलिस ने लॉक डाउन में राहत का ऐलान किया वैसे ही लोग पेट्रोल पंपों पर पैट्रोल खरीदने वालों की भीड़ लग गयी।

हालात बिगड़ने के आसार

कल मंगलवार को लॉक डाउन में राहत को लेकर सीधी जिले के आमजनों द्वारा जिस तरह की लापरवाही का नजारा देखने में सामने आया है वो बेहद चिंताजनक है और यदि आमजन स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को फॉलो ना करते हुए इसी तरह से हुजूम इकट्ठा करके दुकानों पर खरीदारी करते रहे तो कोरोना का विस्फोट सीधी जिले में भी सामने आ सकता है।
या फिर ऐसी परिस्थिति में मजबूरन जिला प्रशासन को कंपलीट क्लॉक डाउन की घोषणा पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

News TOP Footer