टांगी से किया प्रहार, जमकर चले लाठी-डंडे

0 177
Main Ad1

  

बीते मंगलवार को पड़खुरी में लकड़ी काटने को लेकर तो वहीं सिहावल चौकी अंतर्गत मेड़ोली में थ्रेसर के तार को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जहां कई लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जमोड़ी थाना अंतर्गत पंडखुरी में द्विवेदी परिवार में लकड़ी काटने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जहां आरोपी पक्ष द्वारा एक युवक पर लकड़ी काटने वाली टांगी से प्रहार कर दिया गया जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पक्ष देवेंद्र द्विवेदी पिता राधिका द्विवेदी 50 साल, नवीन द्विवेदी पिता देवेंद्र द्विवेदी 22 साल तथा राघवेंद्र द्विवेदी पिता राधिका द्विवेदी 45 साल द्वारा दूसरे पक्ष के पीड़ित मुनेश द्विवेदी पिता स्वर्गीय दद्दी प्रसाद द्विवेदी 36 साल की शीश की लकड़ी जबरदस्ती काट रहे थे जिस पर पीड़ित द्वारा मना करने पर लकड़ी काट रहे आरोपी पक्ष द्वारा अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। बातों ही बातों में बात इतनी बढ़ी की आरोपी पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर जमकर लाठी डंडे बरसाए तथा मुनेश द्विवेदी पर लकड़ी काट रहे टांगे से प्रहार कर दिया जिसमें मुनेश द्विवेदी के साथ-साथ अरुणेंद्र द्विवेदी पिता रामचंद्रिका द्विवेदी 30 साल तथा तरुण द्विवेदी पिता रामचंद्र का द्विवेदी 25 साल भी घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

Main Ad1

इसी तरह गंभीर मारपीट का दूसरा मामला सिहावल चौकी का है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के वक्त ग्राम मेढौली में थ्रेसर और बिजली के तार को लेकर आपस में जमकर लाठी और डंडे चले। जिसमें घायलों में इसराल पिता सत्तारूद्दीन 34 वर्ष जमरूनिशा, नसीमा बानो, जिंन्तुननिशा, सदरूद्दीन को आई काफी चोटें हैं। वहीं आरोपी बियाजुद्दीन बगैरा के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर सिहावल पुलिस विवेचना में जुट गई है सभी घायलो का सिहावल स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

News TOP Footer