पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा शिवराज किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दे-

0 762
Main Ad1

 

म.प्र.के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल ने विज्ञप्ति जारी करके कहा है की कहा है कि एक ओर सरकार कोरोना महामारी के समय लोगों को राहत देने बात कर रही है और दूसरी ओर शिवराज सरकार गेहूं खरीदी में किसानों की बकाया राशि काटकर उन्हें भुगतान कर रही है श्री सिंह ने किसानों से फसल ऋण की बकाया राशि फिलहाल न काटने की मांग की है श्री अजय सिंह ने कहा है की किसानों की आर्थिक स्थिति जो पूर्व से ही जर्जर थी वो अब धराशायी होने की स्थिति में है ऐसे समय सरकार को किसानों की पीड़ा समझना चाहिए। जिन किसानों ने सब्जी फूल फल की खेती थी उन्हें वह लॉकडाउन के कारण एक बड़ा घाटा दे गई ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि वह विपरीत समय में किसानों को राहत देने पर विचार करे न कि उनसे वसूली हो उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से यह शिकायत आ रही है कि किसानों को भुगतान कटौती के साथ हो रहा है श्री सिंह ने कहा कि शिवराज जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब उन्होंने उज्जैन में कहा था कि मैं मुख्यमंत्री होता तो खेत की मिट्टी भी 2100 के भाव बिकवा देता आज जब वे मुख्यमंत्री हैं तो किसानों का गेहूं 1925 रूपये में खरीद रहे हैं वहीं बकाया राशि काटकर किसानों के साथ संकट के समय उन्हें दोहरी मार दे रहे हैं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि वे तत्काल गेहूं खरीदी के बाद किसानों को पूरा भुगतान करें और फिलहाल बकाया राशि काटने पर आदेश पर रोक लगायें ।

News TOP Footer