सीधी: कलेक्टर द्वारा, प्रत्येक दिवस ग्रामपंचायत कार्यालय खोलने के दिये गये निर्देश।

0 340
Main Ad1

सीधी : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए जिले में किए गए लाकडाउन को देखते हुए ग्रामीण जनों को राहत प्रदान करने के लिए प्रत्येक दिन ग्रामपंचायत खोलने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्रामपंचायत कार्यालय सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक अनिवार्य रूप से खोले जायेंगे। उक्त समय में सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री चौधरी ने उक्त समयावधि में ग्रामीण जनों की भोजन सहित अन्य आवश्यक समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

News TOP Footer