आई एस आई के जासूसी रैकेट में बीजेपी आईटी सेल का पदाधिकारी जानिए क्या है पूरा मामला…..



मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करने के बाद जी ने 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक बीजेपी आईटी सेल का सदस्य है जो पूर्व में बीजेपी आईटी सेल का पदाधिकारी भी रह चुका है इस खुलासे के बाद एजेंसी के पैरों तले से जमीन खिसक गई
एटीएस में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था आरोपी की गिरफ्तारी चार जिलों से की गई है उन्हीं में बीजेपी सेल का यह सदस्य शामिल है जिसका नाम ध्रुव सक्सेना है उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मंच पर खड़ा दिखाई दे रहा है

एमपी एटीएस के प्रमुख संजीव सामी ने बताया था कि जम्मू के आर एस पुरा में पुलिस ने 2016 में आई एस आई केगिरफ्तार किए थे जो पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के लिए रणनीतिक जानकारी भेजने का काम करते थे ।गिरफ्तारी के बाद जारी पूछताछ में पता चला कि उन्हें इस काम के लिए सतना निवासी बलराम नामक एक व्यक्ति द्वारा पैसे भी मिल रहे थे उसके बाद एटीएस की टीम ने दबिश देकर बलराम को भी सतना से गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानदेही पर बाकी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपी देश के विभिन्न भागों में सिंमबॉक्स का आदान प्रदान कर रहे थे और जांच के दौरान यह भी पता चला कि आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले बलराम के कई बैंक खाते हैं जिनमें हवाला के माध्यम से पैसा आता था और बलराम के द्वारा ही पैसा रॉकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचता था
बलराम के गिरफ्तार होने के बाद जबलपुर से दो भोपाल से तीन और ग्वालियर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
जिला एवं प्रदेश की ताजा तरीन खबरें को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ यूट्यूब पर चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करें फेसबुक पर एक न्यूज़ देखते हैं तो फेसबुक के पेज को लाइक और फॉलो करें धन्यवाद
