कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने एसडीएम चुरहट को हटाया।

0 551
Main Ad1
  1. सीधी : धर्मेन्द्र : 13 फरवरी को जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुरहट के एसडीएम  राजेश मेहता को हटा दिया और उनकी जगह पर चुरहट में अभिषेक सिंह डिप्टी कलेक्टर को नया एसडीएम चुरहट पदस्थ किया है। जारी आदेशानुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव सील होगा। जिले के कलेक्टर ने हालांकि पदस्थापना का आदेश कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी किया है लेकिन शहर में इस बात को लेकर आम चर्चा है कि विगत दिनों वायरल हुए एक वीडियो की वजह से एसडीएम राजेश मेेेेहता को अपने पद से हाथ धोना पड़ गया उक्त वायरल वीडियो में एसडीएम चुरहट के कार्यालय में बैठकर कुछ लोग कलेक्टर और मंत्री को पांच ₹ लाख रुपए देने की आपस में बातें करके हंस रहे हैं उक्त वायरल वीडियो को लेकर 12 फरवरी को सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उक्त वायरल वीडियो की जांच करा कर दोषी व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की थी। जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने कहा था कि उक्त वायरल वीडियो की जांच करा कर कर एसडीएम के चेंबर में इस तरह की बातें करने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ करके और दोषी लोगों  से यह पता लगाना चाहिए कि वह किस कलेक्टर और किस मंत्री को पैसे देने की बात कर रहे हैं? 13 फरवरी को जिले के कलेक्टर द्वारा की गई इस कार्यवाही को बहुत से लोग उसी वायरल वीडियो के परिपेक्ष में की गई कार्यवाही का नतीजा मान रहे हैं। हालांकि जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने अपने जारी आदेश में यह स्पष्ट उल्लेख किया है कि कार्य सुविधा की दृष्टि से एसडीएम चुरहट राजेश मेहता को चुरहट से हटाकर उन्हें जिला मुख्यालय में वापस लाया जा रहा है। जिला कलेक्टर के द्वारा की गई इस कार्यवाही की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

 

News TOP Footer