सीधी शहर में महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 1,065
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : विगत कुछ महीनों से सीधी शहर और आसपास की जगहों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चैन स्नैचिंग और मंगलसूत्र लूट कर फरार होने की घटनाएं सामने आ रही थी । घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश इतने शातिर थे कि लोगों को उनकी हवा तक नहीं लग पाती थी चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाश अलग-अलग जगह पर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग लोगों के साथ घटना को अंजाम देते थे इस दौरान पुलिस ने चैन स्नैचिंग को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ने के लिए कई बार जा अपना जाल बिछाया लेकिन शातिर लुटेरे पुलिस की हर चाल को नाकाम कर देते थे और घटनाओं को अंजाम देकर बच कर साफ निकल जाते थे चेन स्नेचिंग की घटनाओं से सीधी शहर में इतना खौफ हो गया था कि महिलाओं ने गले में जेवर पहनना छोड़ दिया था और जो पहनती भी थी वह गले को अपने ढककर निकलती थी जिससे किसी की नजर उन के चैन मंगलसूत्र पर ना पड़े कहते हैं कि पाप का घड़ा एक ना एक दिन भर जाता है जिसके बाद गलत काम करने वाले लोगों को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है उसी कहावत को चरितार्थ करते हुए गत दिवस सीधी पुलिस के हाथ चैन स्नैचिंग करने वाला एक सदस्य पड़ गया जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने गुनाह में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी उगल दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी अपनी हिरासत में ले लिया  30 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक एस आर एल बंसी ने मीडिया को बताया कि शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया गया है आगे पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी अभी भी फरार है जिसके पास लूट के जेवर रखे हुए हैं पुलिस उसकी तेजी से तलाश कर रही है । सीधी शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों का पकड़ा जाना अच्छी बात है लेकिन एक आरोपी और लोगों के लुटे हुए माल बरामद होना  पुलिस की अधूरी कार्यवाही को दर्शाता है पुलिस को चाहिए कि फरार आरोपी और लोगों के लुटे हुए माल को बरामद करके इस घटना पर पूर्ण विराम लगाएं। NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।

News TOP Footer