त्योहारों में मिलावटी खोवे की जानलेवा मिठाइयों से सावधान रहे सीधी शहर की जनता


सीधी : धर्मेंद : त्योहारो के नजदीक आते ही मिठाईयो में मिलावट खोरी बढ़ जाती है साथ ही मिठाईयो खोवा पनीर खरीदने वाले ग्राहकों को भी यह चिंता सताने लगती है की कहीं मिलावटी मिठाईयो से उसके सेहत को नुकसान ना पहुँचे। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है इस त्योहार में लोग दुकानों से बनी.बनाई मिठाईयाँ खरीदते है। त्योहार में मिठाईयो की मांग ज्यादा होने की वजह से लालची दुकानदार जहरीले और सिंथेटिक खोवे का इस्तेमाल करते है जिससे लोगो की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सीधी शहर में भी कई दुकानों में लालची दुकानदार जहरीले और सिंथेटिक खोवे का इस्तेमाल कर रहे है लेकिन इसे रोकने में जिले की खाद्य विभाग की कार्यवाही जाँच पड़ताल शून्य दिखाई दे रहीं है विगत दिनों मध्यप्रदेश के मुखिया माननीय कमलनाथ जी के आदेश के बाद जहाँ पूरे प्रदेश में मिलावट खोरो पर जाँच पड़ताल की गई साथ ही नकली खोवा एवं उनसे बनी मिठाईयाँ जप्त किए गए लेकिन सीधी शहर में खाद्य विभाग की कार्यवाहीं और जांच ना होने से लोगों में मिलावट को लेकर काफी चिंता है। परन्तु शायद इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे है। शहर के लोगो में चर्चा है की जहरीले और सिंथेटिक खोवे का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से जिम्मेवार अधिकारी की सेटिंग है और उन्हें उनका हिस्सा मिल जाता है । इसी वजह से सीधी शहर में नकली और मिलावटी मिठईयो का कारोबार जोरो पर है और सिंथेटिक खोवे का इस्तेमाल कर जहरीली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ जिले की जनता से शहर में मिठाई खरीदने से पहले जांच परख करने के बाद मिठाई खरीदने की अपील करता है जनता को जान की सलामती के लिए नकली खोवे की मिठाइयों से बचना चहिए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
