पटवारी के साथ की गई बर्बरता पूर्ण मार पीट की घटना के विरोध में जिले के पटवारियो ने सौपा ज्ञापन सुरक्षा की लगाई गुहार

0 532
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले मे विगत दो महीने के दरम्यान अलग-अलग जगहों पर सीमाकंन करने गए पटवारी के साथ की गई बर्बरता पूर्ण मार पीट की घटना के बाद जिले भर के पटवारी दहशत में है । ताजी घटना बाहरी क्षेत्र के पूजउही गांव की है  जहा सीमांकन करने गए पथरौही हलका के पटवारी रामखेलवन जयसवाल के किए जा रहे सीमाकंन का विरोध कर रहे लोगों ने मारपीट के अधमरा कर दिया घटना में घायल पटवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । जिले में लगातार हो रही पटवारियों के साथ मारपीट की घटना के बाद जिले के पटवारी दहशत में है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं पटवारियों के साथ रोज आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं से डरे हुए पटवारियों ने 27 जुलाई को एकत्रित होकर जिले के कलेक्टर के नाम का ज्ञापन अपर कलेक्टर डीपी बर्मन को सौंपा और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई । जिले के पटवारीयो ने जिले के अपर कलेक्टर डीपी बर्मन को कलेक्टर ज्ञापन सौंपने के बाद सिटी हलचल से बात करते हुए कहा कि यदि हमें सुरक्षा उपलब्धध नहीं कराई जाएगी तो हम काम बंद कर देंगे ।सिटी हलचल को जानकारीी देने के बाद सभी पटवारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक एस आर बेलवंशी को अपना ज्ञापन सौंपा और पटवारियोंं को सुरक्षा देने की मांग की  जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पटवारियों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया सौपे गए ज्ञापन में पटवारियों ने मांग की है के पटवारियों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हेंं कड़ी से कड़ी सजा दी जाये । जिले में सीमांकन करने जा रहे पटवारियों के साथ की जा रही मारपीट की घटना निश्चित ही चिंता की बात है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह और पुलिस पटवारीयो को सुुरक्षा को दे जिससे जनता के काम के साथ पटवारीयो की भी सुरक्षा हो सके। एन टीवी इंडिया न्यूज के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer