अपर कलेक्टर को दारु, मुर्गा पहुंचाने वाले राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देने वाली एसडीएम शिवानी गर्ग का हुआ तबादला

0 954
Main Ad1

गुना।अपर कलेक्टर को दारु, मुर्गा पहुंचाने वाले राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देने वाली एसडीएम शिवानी गर्ग का भी तबादला हो गया है। उन्होंने जिस समय यह पोस्ट राजस्व अधिकारियों के ग्रुप में डाली थी, उसका तत्काल असर यह हुआ कि अपर कलेक्टर दिलीप मंडावी को गुना से हटाकर मंत्रालय में बतौर उपसचिव तैनात कर दिया था।वहीं एसडीएम पर भी कार्रवाई को लेकर जांच चल रही थी, उन्होंने यह संदेश कैसे ग्रुप में सार्वजनिक किया। अब जाकर उन्हें हटाया गया और दमोह में एसडीएम बतौर भेजा गया है। शिवानी गर्ग का एक मैसेज वायरल हुआ था। इसमें शिवानी ने राजस्व अधिकारियों के ग्रुप पर एक पोस्ट भेजी थी। इसमें उन्होंने पद का जिक्र करते हुए लिखा था- ‘समस्त पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार साहिबान ध्यान दें। अगर आप में से किसी ने भी किसी भी स्तर पर एडीएम को दारू, चिकन आदि पहुंचाया तो मैं आपके विरुद्ध कार्रवाई करूंगी और अनाधिकृत लाभ पहुंचाने संबंधित कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने यह मैसेज राजस्व अधिकारियों के ग्रुप में 28 मई को डाला गया। अधिकारियों में से ही किसी ने इस मैसेज को वायरल कर दिया। 2 दिन से यह मैसेज ग्रुप में चल रहा था। इस मैसेज से प्रशासनिक अधिकारियों में चल रही खींचतान उजागर हुई थी। हालांकि अपर कलेक्टर ने कहा था कि मुझे फंसाया गया था, क्योंकि मैंने अपने अधीनस्थ एसडीएम को लापरवाही पर डांट लगाई तो उन्होंने यह पूरी कहानी बनाई। हालांकि इस मामले में कौन सही और कौन गलत है, अब तक तय नहीं हो पाया है। लेकिन सरकार ने जरुर दोनों अधिकारियों को गुना से हटा दिया।

News TOP Footer