पुरानी रंजिश में मारपीट के युवक की घसीट कार उधेड दी चमड़ी

सीधी : धर्मेन्द्र : 23 जून की मध्यरात्रि सीधी जिल के ग्राम कुचवाही में मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र तेज बहादुर गुप्ता ने जिला कोतवाली पहुंचकर आवेदन दिया है कि पुरानी रंजिश के कारण कुचवाही ढाबा पर उन्हीं के गांव के कपूर चंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता सुरेश गुप्ता अवधेश गुुप्ता ने उसके साथ लात घूसे से मारपीट करके पचास फुुट घसीटकर उसकी चमडी उधेड़ दी । घटना के बाद पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज कराय गया है ।फरियादी के आवेेदन पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है । कोतवाली पुलिस से इस मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद ने कहा कि मारपीट का मामला आया है जिसकी सच्चाई जाच के बाद सामने आयेगी। NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
