। मेंटेनेंस के नाम पर 1 महीने में 3 बार बदला विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी शहर में विगत 1 महीने सेे विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती अब शहर के नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है । 5 किलोमीटर के दायरे मेंं फैले सीधी शहर के लोगों का विगत 1 महीने से 47 डिग्री तापमान में विद्युत कटौती से जीना मुहाल है । बिजली विभाग शहर के अलग-अलग हिस्सों में मेंटेनेंस करने की बात कह कर बिद्युत कटौती कर रहा है । लेकिन विद्युत विभाग का मेंटेनेंस लोगों की समझ मेंं नहीं आ रहा है ।क्योकि विद्युत विभाग के कर्मचारी रोज वही लाइन फाल्ट सुधार करते हैं जिसको वह करके जाते हैं सीधी शहर के पुराने बस स्टैंड में बिजली विभाग द्वारा वहा पर लगे ट्रांसफार्मर एक माह में 3 बार बदले जा चुके हैं बावजूद इसके विभाग का मेंटेनेंस खत्म होनेेेे का नाम नहीं ले रहा । बिजली विभाग के लोग हर हफ्ते आकर ट्रांसफार्मर खोलकर उसे बदलते हैंं लेकिन उनका मेंटेनेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है । 17 जून को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोनांचल बस स्टैंड में चौथी बार ट्रांसफार्मर को खोलकर बदला इस दौरान आधे शहर की बिजली बंद रही। आए दिन ट्रांसफार्मर बदलने की समस्याया की वजह भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विद्युत विभाग अपने मेंटेनेंस में मस्त है उसे यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि वह 4 वाट ट्रांसफॉर्मर बदलकर भी मेंटेनेंस पूरा क्यों नहीं कर पा रहा है विद्युत विभाग की कटौती ने लोगों को विगत 15 वर्ष पूर्व के कांग्रेस शासन की याद दिला दी है । विद्युत कटौती की वजह से ही कांग्रेस पार्टी को सत्ता से 15 वर्ष बाहर रहना पड़ा । क्या जिले का विद्युत विभाग फिर से वही कहानी दोहराना चाहता है । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
