| 12 जून को मंत्री म.प्र. खनिज संसाधन विभाग की अध्यक्षता में आयोजित होगी योजना समिति की बैठक |

0 1,141
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : अपर कलेक्टर सीधी डी.पी. वर्मन ने जानकारी दी है कि जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक 12 जून 2019 को अपरान्ह 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदीप जायसवाल मंत्री मध्यप्रदेश शासन खनिज संसाधन विभाग की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। योजना समिति से संबंधित विभागी कार्याे की समीक्षा बैठक की जायेगी। बैठक का ऐजेण्डा में रबी उपार्जन, जय किसान ऋण माफी योजना, दस्तक अभियान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और डी.एम.एफ.के. कार्य योजना के अनुमोदन के साथ समीक्षा की जायेगी। विभागों को निर्देशित किया गया है कि योजनाओं की जानकारी सी.डी. पावर प्वाइंट में तैयार करवाकर 07 जून 2019 को 2 बजे तक योजना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्य विभाग प्रमुखों भी योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ स्वंय बैठक में उपस्थित रहेंगें।

News TOP Footer