विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

सीधी : धर्मेंद : जिला विधिक सहायता अधिकारी सीधी ने जानकारी दी है कि जिला न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कमलेश कुमार कौल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 ने उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया की विचाराधीन प्रकरणों को शीघ्र, सस्ता एवं शुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उददेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील समितियों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, भरण पोषण अन्य नियम कानून की जानकारी दी। लोक अदालतों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालतों में प्रकरण निराकरण होने पर कोटफीस आपसी संबंध में विस्तार से बताया।
आयोजित शिविर में के.पी. प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन एवं ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधि सरपंच एवं सचिवगण स्थानीय जनमानस उपस्थित रहें।
