| आम आदमी को लाल कर रहा है 60 रूपए किलो का टमाटर |

0 275
Main Ad1

लोकसभ चुनाव ख़त्म होने के बाद जनता का फिर से हकीकत से सामना होने लगा है चुनाव ख़त्म होने के बाद महगाई अपने शबाब पर आने लगी है लोगो को रोजमर्रा की चीजों को खरीदने में पसीने छूट रहे है वही गर्मी की वजह से सब्जीयो के दाम आसमान छूने लगे है सीधी शहर में सब्जी के दाम सुन के लोगो को चक्कर आने लगते है 60 रूपए किलो टमाटर के भाव सुनकर लोग टमाटर की तरह लाल हो जाते है 20 रूपए किलो का आलू लोगो को मुँह छुपाने को मजबूर कर देता है अरबी का दाम सुनकर तो लोग आगे बढ़ जाते है परवल के दाम सुनकर लोग अपने घर के लोगो की संख्या गिनने लगते है औने पौने दाम में मिलने वाली लौकी भी 25 रूपए किलो मिलने लगी है 30 रूपए किलो की भिंडी और करेला लोगो का मुँह कड़वा कर रहे है 100 रूपए किलो की गोभी अदरक शिमला मिर्च लोग मज़बूरी में मेहमानो को दिखने के लिए ले जाते है वही लोगो को  रोजमर्रा के अन्य किराने की चीजों को खरीदने में पसीने छूट रहे है घर के रोजमर्रा के सामान खरीदने वाला आम आदमी रोज बढ़ रही महगाई से डरा हुआ है रोज बढ़ रही महगाई उसके सपनो में बाधा वन रही है हर घर का जिम्मेवार आम आदमी रात दिन यही सोच रहा है के उसके अच्छे दिन क्या कभी आएंगे क्या महगाई डायन से छुटकारा मिलेगा लेकिन आम आदमी को इसका जबाब नहीं मिलता | एन टीव्ही  इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोेर्ट |

News TOP Footer