! जल उपभोक्ता संथाओ के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी 16 जून को होगा मतदान !

सीधी : धर्मेंद : म.प्र. सिंचाई प्रबंधन में कृषकों की भागीदारी (संशोधन) अधिनियम 2013 की धारा 4 (2) के अधीन नवम्बर 2016 में निर्वाचित जल उपभोक्ता संथाओं के एक तिहाई ऐसे निर्वाचित टी.सी. सदस्य जिनकी अधिनियम की धारा 4 (3) अनुसार पदावधि 02 वर्ष निर्धारित थी एवं अधिनियम की धारा 4 (7) के अधीन जिन संथाओं के अध्यक्ष के पद नवम्बर 2018 में 02 वर्ष की कालावधि पूर्ण हो रहे है, ऐसे जल उपभोक्ता संथाओं के गठन हेतु सामान्य निर्वाचन 2019 कार्यक्रम जारी किया गया है। जल उपभोक्ता संथाओं के सामान्य निर्वाचन 2019 कार्यक्रम के अनुसार मतदान का कार्य दिनांक 16.06.2019 को सम्पन्न होगा।जारी पुनरीक्षित निर्वाचन कार्यक्रम 2019 के अनुसार 29 मई को संभागीय निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा जल उपभोक्ता संथाओं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के निर्वाचन के संचालन के लिए सूचना का प्रकाशन होगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जल उपभोक्ताओं संथा के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन 31 मई को, नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रथम तारीख 01 जून, नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख एवं प्राप्त नाम निर्देशन की सूची 03 जून को, नाम निर्देशन पत्रों की जांच एवं विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची 04 जून को, अभ्यर्थिता से नाम वापसी लेने की अंतिम तारीख 06 जून को दोपहर 03 बजे तक, निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं निर्विरोध निर्वाचन परिणाम की घोषणा 07 जून को, मतदान 16 जून को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं मतगणना मतदान केन्द्र पर मतदान संपन्न होने के पश्चात की जायेगी।18 जून को मतगणना सारणीकरण एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाना, 20 जून को अध्यक्ष के निर्वाचन के आयोजन के लिए मतदाता सूची एवं सूचना का जनपद पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शन तथा निर्वाचित सदस्यों को सूचना का भेजा जाना, 23 जून को नाम निर्देशन की प्राप्ति सुबह 11 बजे से 12 बजे तक, नाम निर्देशनों की जाॅच दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक, नाम निर्देशन की वापसी दोपहर 1 बजे से 1ः30 बजे तक, निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजेे, निर्वाचन की दशा में मतदान-मतपत्र (प्रारूप 26) द्वारा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक एवं मतगणना तथा परिणाम मतदान के तत्काल बाद होगा।
