सूखा नदी के सफाई अभियान ने पकड़ी गति 1 दर्जन से भी ज्यादा लगी है जेसीबी मशीनें

0 333
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : सीधी शहर के हृदय स्थल से निकलनेे वाली सूखा नदी जिले की जनता के लिए महत्वपूर्ण है सीधी शहर मे  मौजूद सूखा नदी सीधी शहर के तमाम नालियों के गंदेे पानी और मलबे विगत कई दशकों से अपने सीने पर ढो रही है लेकिन इस जिले और शहर के लोग इस जीवन दायिनी नदी की दसको से उपेक्षा करते आ रहे है । विगत कई दशकों से जिले में कई कलेक्टर आए और गए कुछ कलेक्टरों नेेेे तो प्रयास भी किया  लेकिन वे सफल नहीं हो सके । लेकिन जिले में विगत कुछ महीनों पूर्व पदस्थ हुए जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह जिले में पदस्थ होते ही अपनी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता दिखाई जिसके बाद जिले और शहर की जनता की उम्मीदें उनसे जग गई । जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जिले की नर्क वन चुकी जिला अस्पताल का काया कल्प किया , पार्किंग की समस्या से जूझ रहे सीधी शहर को खाली कराके पाँच बड़े पार्किंग स्थल उपलब्ध कराएं । जिसके बाद लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी आने के बाद उन्होंने 3 महीने तक लगातार चुनाव की महत्वपूूर्ण जिम्मेदारी का निष्पक्षता पूर्वक निर्वहन किया लोकसभा चुनाव की चुनौती से निपटने के बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह फिर से एक्शन मोड मेंं आ गए और उन्होंन शहर के विकास के लिए फिर से काम शुरू कर दिया जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंंह ने सीधी शहर के  सोनांचल बस स्टैंड में विगत 30 वर्षों से बनी जर्जर गोमती नुमा दुकानों  को गिराकर वहां पर पार्किंग स्थल के लिए जगह निकाल दी । कलेक्टर अभिषेक सिंह ने शहर में जगह-जगह फैली मांस मंडी और मकैनिको की दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए । इन सब व्यवस्थाओं के बाद विगत दिन कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जिले के पत्रकारों आम नागरिकोंं जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर जिले में बहने वाली सूखा नदी के उत्थान के लिए चर्चा की और सुझाव लिए जिसके बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने 29 मई से जिले की सूखा नदी के जीर्णोद्धार के भागीरथी काम को रीवा संभाग के कमिश्नर अशोक भार्गव की उपस्थिति में जनसहयोग से प्रारंभ कर दिया सूखा नदी के जीर्णोद्धार के लिए जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह नेे सूखा नदी के जनाधार के लिए एक दर्जन से भी ज्यादा जेसीबी  मशीनों को नदी में उतारा है जो सूखा नदी की सफाई के साथ नदी के किनारे सड़क के निमार्ण का काम कर रही है । सूखा नदी के सफाई अभियान केे दूसरे दिन भी दो दर्जन से ज्यादा मशीनें काम पर लगी रही जिससे काम काफी तेजी से गति पकड़ रहा हैं कलेक्टर अभिषेक सिंह सूखा नदी की सफाई अभियान पर लगातार नजर रखें हुए हैं और आम और खास लोगों से उनके सुझाव और विचार भी ले रहे हैं । विगत कुछ महीनों में शहर के कई के बड़े जर्जर भवनों को गिराने जिला अस्पताल को नया जीवन देने वाले कलेक्टर अभिषेक सिंह के इस भगीरथी काम की जिले की जनता दिल से तारीफ कर रही हैं । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट

News TOP Footer