! जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री भ्रमण हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई !

0 336
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के दिनांक 27 मई को सीधी जिले के तहसील चुरहट के ग्राम साड़ा (शिवराजपुर) में प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुये जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर कानून एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।जारी आदेशानुसार हेलीपैड पर तहसीलदार चुरहट तथा नायब तहसीलदार तहसील चुरहट की, कार्यक्रम स्थल में उपखण्ड मजिस्ट्रेट चुरहट एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिहावल की तथा विश्राम गृह चुरहट में उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपदबनास एवं तहसीलदार रामपुर नैकिन की ड्यूटी लगायी गयी है। जिला मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने उक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे सम्बन्धित स्थल में तैनात पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें।

News TOP Footer