! मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ !

सीधी : धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी अभिषेक सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 की होने वाली मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के विवेकानन्द सभागार में सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण में डाॅ. के.पी. आजाद राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने कन्ट्रोल यूनिट से मतो की गणना, डाॅ. ए.के. त्रिपाठी नोडल अधिकारी ईव्हीएम एवं प्रशिक्षक ने व्हीव्हीपीएटी के माध्यम से मतगणना तथा डाॅ. पी.के सिंह सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षक ने डाॅक मतपत्र तथा ईटीपीवीएस मतपत्रों की गणना की प्रक्रिया, मतगणना में माइक्रो आब्जर्वर की भूमिका एवं कार्य तथा गणना उपरान्त तैयार किये जाने वाले पत्रक सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शुभम शर्मा सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सहित मतगणना में संलग्न मतगणना में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
