। मतदान ड्यूटी के दौरान हुई ए एस आई की हार्टअटैक से मौत ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय सीट पर मतदान के दौरान कुछ ही घंटों में एक दुखद खबर सामने आई है जिसमें ए एस आई जे एल यादव निवासी इंदौर जो सीधी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सीधी के बढ़ौरा सेक्टर में मोबाइल पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात थे ड्यूटी के दौरान शौच के लिए गए ए एस आई जे एल यादव को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । कुछ देर ना लौटने पर जब उनके साथियों ने उनकी खोज खबर ली तो वे मौके पर अचेत पडे थे जिसके बाद सभी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेक अप के बाद ए एस आई जे एल यादव को को मृत घोषित कर दिया मामले की जानकारी मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर सारी जानकारी ली और दिवंगत ए एस आई के शव को उनके गृह ग्राम भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । एन टीवी इंडिया न्यूज़़ के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
