आपके समर्थन की उम्मीद लेकर आया हूं-राहुल


दलगत राजनीति से ऊपर मिल रहा समर्थन : राहुल
सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के देवसर विधानसभा में गत दिवस अजय सिंह राहुल पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पोखरी टोला, गजबहरा, झलरी, करसुआलाल, रजमिलान, पिरखुरी, चितरवई, खुटार, पोड़ी नौगई, चमेली मोड़, भलुगढ़ के अलावा सिंगरौली के हिर्रवाह, तेलगवां, इन्दिरा चौक, बनौली, न्यायालय परिसर, धतुरा, नौगढ़, प्लाजा अंंबेडकर चौक, बैढऩ होटल जीपी पैलेस, जयंत दसौती, कचनी में आमसभाओं को स बोधित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में जनता जर्नादन का आशीर्वाद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मिल रहा है। जहां भी जाता हूं मुझे सभी का प्यार मिल रहा है। उन्होने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं उनके अलावा भी पूरे संसदीय क्षेत्र में ऐसे लोग हैं जो भले ही कांग्रेस की सदस्यता नहींं ले रहे हैं मगर उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिलेगा। सवाल यह नहीं है कि मेरा लोकसभा चुनाव में कौन प्रतिष्पर्धी है। सवाल यह है कि पिछले पांच दशक की कुंवर दाऊ अर्जुन सिंह ने जो कुछ भी आम जनता के लिए बन पड़ा है उसके अलावा मैने भी अपनी क्षमता के अनुरूप जो कुछ भी सेवा की है उसमे यह कभी नहीं देखा कि मेरे पास जो कोई मदद मांगने आया है वह भाजपा का है कि कांग्रेस का। क्योंकि कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब ने हमेशा मुझे एक सीख देकर गये हैं कि चुनाव पश्चात सांसद व विधायक पूरे क्षेत्र का होगा किसी गु्रप या समूह का नहीं होता। उन्होने कहा कि सीधी संसदीय क्षेत्र की जनता इस बार मोदी सरकार से ऊब चुकी है और उसका समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। मोदी सरकार ने पिछड़े वर्गों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों किसी को भी नहीं बक्शा सिर्फ और सिर्फ चंद उद्योगपतियों के इशारे पर काम किया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लगभग सभी सभाओं में अपील की कि जाति, पाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर आप सबके समर्थन की उम्मी्द लेकर आया हूं। आज तक मैने चुरहट के अलावा कहीं भी पूरे संसदीय क्षेत्र में अपने लिये वोट नहीं मांगा हूं। आज पहली बार आप से अपने के लिए वोट मांग रहा हूं। अत: आप सबसे विनम्र प्रार्थना है कि सीधी संसदीय क्षेत्र की मान प्रतिष्ठा अब आपके हाथो में है। जिसे हर हाल में आपको लौटाना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी जी भले ही सीधी में सभा कर लें लेकिन मैं जो आपके घर-घर और मुहल्ले-मुहल्ले वोट देने की प्रार्थना कर रहा हूं उसका प्रतिफल 29 अप्रैल को मुझे ही मिलेगा।
