! जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी ने सी-विजिल एप के विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए !


जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी ने मतदाताओं की समस्याओं तथा शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम नं. 1950 तथा सी-विजिल एप के विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए है । उन्होने बताया कि वोटर हेल्पलाइन 1950 में मतदाता अपने एपिक की जानकारी, मतदान केंद्र, बीएलओ आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो अथवा कोई अन्य निर्वाचन सम्बंधी समस्या दिखने पर आम मतदाता हेल्पलाइन 1950 में सम्पर्क कर सकते हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के माध्यम में सी-विजिल एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उन्होने उक्त के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप में बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, आशा सहयोगिनी, शिक्षक, रोजगार सहायक एवं कोटवार होंगे। यह समूह मतदान केंद्र स्तर पर समस्त गतिविधियों को संचालित करेंगे।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अवि प्रसाद, उपखण्ड अधिकारी सिहावल आर के सिन्हा, सहायक नोडल स्वीप अवधेश सिंह सहित बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
