जिला मुख्यालय सीधी से 10 किलोमीटर दूर कुचवाही बाजार में भक्तो द्वारा एक विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया जिसमें श्रीमद भागवत कथा के साथ ही हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि जब मन में भगवान के प्रति आस्था हो तो बड़े-बड़े कार्य सरल तरीके से होने लगते हैं ऐसा ही कुचवाही बाजार में देखने को मिला है। जहां स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से बजरंगबली एवं राम लक्ष्मण सीता की विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर का निर्माण गत 8 वर्षों से क्रमश: जारी था है और इस वर्ष विशाल मंदिर का निर्माण पूरा हो सका है। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद गत सप्ताह से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी रहा,यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करते रहे। कथा के समापन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें जिला मुख्यालय सहित कुचवाही क्षेत्र के समीपी दर्जनों ग्रामों के भक्तजनो ने पहुंचकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किए है। कुचवाही बाजार में 30 लाख रूपये की लगात से बनी विशाल मंदिर की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। यहां पुराने मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित रही है किन्तु भक्तो द्वारा विशाल मंदिर का निर्माण कराकर यहां बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही • राम,लक्ष्मण व माता सीता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजित विशाल भण्डारे में प्रसाद वितरण का कार्य दोपहर 12 बजे से देर शाम तक जारी रहा।