घर में बम बनाते समय ब्लास्ट 3 लोग बुरी तरह से घायल

0 290
Main Ad1

भागलपुरए बिहार। गुरुवार शाम 7 बजे एक घर में बम बनाते समय ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा सोनूडीह गांव दहला गया। लोग कुछ समझ पाते तबतक तो घायल के परिजनों में चीख.पुकार मच गई और बड़ी संख्या लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना जोरदार था कि बारुद के कण 400 सौ मीटर तक फैल गए। गोराडीह थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि विस्फोट में पहले से दागी रहा गोपाल का घर पूरी तरह से उड़ गया। घटना के बाद घर को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को बम स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल की जांच की है। विस्फोट के बारे में पूछने पर गोपाल ने बताया कि घर में किसी ने बम फेंका था। मामले की छानबीन जारी है।

News TOP Footer