विश्व उपभोक्ता दिवस पर किया गया कार्यकम


पूरे विश्व में उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए विश्व उपभोक्ता संघ बनाए गए हैं जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए समय-समय पर उन्हें जागरुक करने का काम करते हैं l 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर सीधी शहर में स्थित जिला मर्यादित केंद्रीय सहकारी बैंक सीधी में विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में गोपद बनास के एस डी एम के के पांडे जिला खाद्य अधिकारी आशुतोष तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए एस डी एम कार्यक्रम में SDM के के पांडे ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने हितों की रक्षा के लिए सतत जागरूक रहना पड़ेगा क्योंकि जागरूक उपभोगता ही अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम होता है l कार्यक्रम में मौजूद उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी वस्तु को क्रय करने के बाद उसकी रसीद प्राप्त करना आवश्यक है आगे उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी सामान को क्रय करते समय उसके मूल्य और उसकी गुणवत्ता को परख लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे ।
