छत्तीसगढ़ में दहेज में द‍िए जाते हैं जहरीले सांप

0 840
Main Ad1

शादी के दहेज में घर-गृहस्थी का सामान देने का चलन तो आपने सुना होगा, लेक‍िन जहरीले सांप भी दहेज में द‍िए जाते हैं, इसे सुनकर थोड़ी हैरानी होती है. जहरीले सांप भी एक-दो नहीं बल्क‍ि पूरे 21. जब तक लड़की वाले सांप की व्यवस्था नहीं कर लेते, लड़की कुंवारी ही रहती है.शादी की ये अनोखी प्रथा छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज‍िले में तुमगांव की बस्‍ती में रहने वाले सपेरा जाति के लोगों की परंपरा है. लडकी के घर वाले अगर इक्‍कीस प्रजाति‍यों के जहरीले सांप नहीं दे पाते तो इस कुनबे की लड़किया कुंवारी ही रह जाती हैं. दरअसल, सपेरा जाति के लोगों के लि‍ये रोजगार से लेकर कुल जमापूंजी भी यही जहरीले सांप हैं. इन्‍हीं जहरीले सांपों को दिखाकर जो पैसा इन्‍हें मि‍लता है उससे इनके परि‍वार का भरण पोषण होता है.

News TOP Footer