शराब के नशे में पति हमेशा करता था मारपीट, तंंग आकर पत्नी ने उठाया ये साहसिक कदम;

0 324
Main Ad1

प्राइड इंडिया न्यूज से कुमारी अंजना सिंह की रिपोर्ट

गोपालगंज के थावे में प्रतिदिन के मारपीट और लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पत्नी ने शराबी पति को जेल भिजवा दिया. थावे गोलंबर निवासी रानी देवी अपने पुत्र अंकित कुमार के साथ शनिवार को थाने में पहुंच कर अपने पति की प्रताड़ना को बताते हुए कहा कि उसका पति पन्नालाल सोनी ठेले पर चाउमीन बेचता है और आये दिन शराब और गांजा पीकर घर आता है. रोज हमलोगों के साथ मारपीट करता है. आज सुबह भी शराबी पति कही से शराब पीकर आया और मुझे और बच्चों से मारपीट करने लगा.

रानी देवी की आपबिती सुनने के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि शराबी की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करायी गयी, जहां चिकित्सकों ने शराब पिये होने की पुष्टि कर दी. महिला के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराबी को जेल दिया गया।

Main Ad1
News TOP Footer