अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन से हुई दुर्धटना एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ कई की बची जान

0 394
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अक्टूबर को शाम तीन बजे के बाद सीधी शहर के जमोडी थाना अंतर्गत अधिकार खोह में रीवा की तरफ से सीधी की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर जंप करके रीवा की ओर जाने वाली सड़क में पहुंच गई और वहीं पर मौजूद एक ट्रैक्टर एजेंसी के खड़े ट्रैक्टरों में ठोकर मारते हुए एक कर और दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया अचानक हुई इस भीषण दुर्घटना में कार 20 फीट दूर जाकर डिवाइडर में चढ़ गई और वही मौके पर मौजूद दो मोटर साइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल सहित स्कॉर्पियो वाहन के नीचे आ गए इसके बाद मौके पर भारी अपरा तफरी मच गई आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर स्कॉर्पियो वाहन के नीचे चले गए दोनों मोटर साइकिल सवार महिला और पुरुषों को बाहर निकाला जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया वहीं एक पति और पत्नी जो इस दुर्घटना में पूरी तरह से बच गए उन्हें मामूली चोटे आई हैं। इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मिली और एन टीवी इंडिया न्यूज़ मौके पर पहुंच गया इसी दौरान स्कॉर्पियो के नीचे दबे बाहर निकाले गए पति-पत्नी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी दी। दुर्घटना स्थल पर मौके पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि इस दुर्घटना के दौरान आसपास बहुत से लोग मौजूद थे गनीमत रही के इस दुर्घटना में बहुत से लोगों की जान बच गई। दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो ने एक मारुति कर को भी अपनी चपेट में लिया था जिसे काफी नुकसान हो गया गनीमत यह रही कि कार के अंदर दुर्घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी को चोट नहीं आई लेकिन मारुति गाड़ी का काफी नुकसान हो गया मौके पर मौजूद गाड़ी के मालिक ने दुर्घटना के संबंध में एन टीवीइंडिया न्यूज़ को जानकारी दी और कहां की पुलिस के वर्दी में वाहन चालक काफी तेज वहां चल रहा था और गाड़ी को डिवाइडर से जंप होने के बाद उसने यह दुर्घटना घटित कर दी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नजदीक मौजूद जमोडी थाने के पुलिस अधिकारी और सिपाही पहुंच गए और उन्होंने गुसाईं भीड़ और व्यवस्था को कंट्रोल किया और दुर्घटना में बर्बाद हो गए दोनों मोटर साइकिल और स्कॉर्पियो को घटना स्थल से हटवाकर थाने भिजवा दिया और मामले की जांच पड़ताल और कथन बयान लेना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चला रहा ड्राइवर मौके से निकल गया इस घटना का एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती है जिसकी एक टांग टूट गई है और सर में भी चोट है जिसका इलाज किया जा रहा है घायल युवक रोहिणी साहू रीवा जिले के सेमरिया का रहने वाला बताया गया है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों में यह भी चर्चा हो रही थी कि वाहन चालक का बीपी हाई हो गया था जिसकी वजह से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गया लेकिन इन सब चर्चाओं में क्या सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

News TOP Footer