जिला न्यायालय में हुआ पैरालीगल वाॅलेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 514
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अगस्त को म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में शनिवार 10 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन में पैरालीगल वाॅलेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री वीरेन्द्र जोशी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री गौतम कुमार गुजरे चतुर्थ जिला न्यायाधीश, सुश्री उर्मिला यादव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश, श्री शोभना मीणा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री सोनू जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा पैरालीगल वाॅलेंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन सत्र में तहसील विधिक सेवा समिति चुरहट, मझौली, एवं रामपुर नैकिन के पैरालीगल वाॅलेंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश अत्याचार निवारण श्रीमती रमा जयंत मित्तल एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि गरीब और कमजोर वर्गों को विधिक सहायता का लाभ प्राप्त हो। इसके साथ ही श्री पाण्डेय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स को अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं पौधों का संरक्षित रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

News TOP Footer