9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने तिलक राज सिंह उइके ने सौपा ज्ञापन

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 अगस्त को तिलक राज सिंह उइके अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जिला सीधी ने अपने अन्य कई पदाधिकारी और साथियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन सौंप कर मध्य प्रदेश में 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र द्वारा पूरे विश्व के आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने की घोषणा के संदर्भ में मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासियों के संवैधानिक संस्कृत पारंपरिक अधिकारियों की रक्षा के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है. मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिले के कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम नीलेश शर्मा को सौंपने के बाद तिलकराज सिंह उइके अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सीधी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के संदर्भ में उनके द्वारा सौंप गए ज्ञापन के विषय की जानकारी दी गई और मांग की गई की 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार शासकीय अवकाश घोषित करें।-

News TOP Footer