डॉ मोहन यादव द्वारा की सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जन कल्याण को समर्पित बजट है

0 585
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव द्वारा की सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जन कल्याण को समर्पित बजट है।बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए मध्य प्रदेश के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि कर प्रदेश की जनता को सर्वांगीण विकास का तोहफा दिया। प्रस्तुत बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में 21,144 करोड़ से अधिक की वृद्धि कर आगामी 2 वर्षों में 11 नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाएंगे। यह अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम है। सीधी विधानसभा की विधायक और पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि विधानसभा में पेश किए गए बजट की मै प्रत्यक्ष साक्षी हूं। विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट डॉक्टर मोहन यादव जी के कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। इस बजट में 36,5 67 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। इस बजट की प्रमुख विशेषता यह रही की इस सत्र में देश की जनता जनार्दन के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया गया है, लेकिन कोई नया कर ना लगाते हुए भी संसाधनों में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करते हुए प्रदेश को विकसित, समृद्धशाली और जनकल्याणकारी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। जिसके लिए मैं क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री देवडा का अभिनंदन करती हूं।

News TOP Footer