सौतेले भाई ने तेज धारदार लोहे की टांगी से हमला कर घायल किया

0 150
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले के थाना जमोड़ी अंतर्गत ग्राम डोल (उन्मुक्त) निवासी संतलाल सिंह गोड़ पिता संत कुमार सिंह गोड़ उम्र 32वर्ष को आज दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर में कुछ लोगों के साथ बैठा था तभी अचानक उसी का शौतेला भाई हरीलाल सिंह गोड़ हाथ में तेज धारदार लोहे की टांगी लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए आया,इस दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी होने लगी और तभी अचानक हरीलाल सिंह ने अपने सौतेले भाई संतलाल के सिर पर धारदार टांगी से प्रहार करते हुये उसे लहूलुहान कर “फ़िल्मी डायलॉग” बोलते हुए मौके से फरार हो गया। जिस पर वहाँ मौजूद लोगों की सहायता से लहूलुहान को एक प्राइवेट थ्री व्हीलर के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उपचार के लिए रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहाँ मौके से पहुंची जमोड़ी पुलिस ने अपराध पर मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

News TOP Footer