मैहर में शारदा देवी जी मंदिर के पीछे जंगल में मिले सीधी के रामगढ़ के तीन लोगो के कंकाल

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के मैहर नगर में शारदा देवी जी मंदिर के पीछे जंगल तरफ गई एक महिला ने वहां एक साथ तीन शव होने की सूचना रविवार की शाम पुलिस को दी थी। सूचना पर मैहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर मिले तीनों शवों में से एक शव महिला का है जबकि दो शव पुरुषों के हैं। शव पूर्णतः कंकाल बन चुके हैं, आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराने हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल और सीएसपी राजीव पाठक भी मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया मैहर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि देवी मंदिर के पीछे जंगल तरफ गई एक महिला ने वहां एक साथ तीन शव होने की सूचना रविवार की शाम पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ पर लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। बताया जा रहा है कि पुरुषों के शव पर जैकेट थी, जबकि महिला के शव पर शॉल पड़ी थी। शव भी पूरी तरह नष्ट होकर कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। स्थिति को देखकर फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये इनकी मौत की घटना ठंड के महीने में हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मैहर में मिले तीन नर कंकालों की शिनाख्तगी के लिए खोजबीन की गई तो पता चला की तीनों मृतक सीधी जिले के रहने वाले हैं इस मामले में सीधी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई सीधी पुलिस ने सीधी शहर से लगे ग्राम रामगढ़ में पहुंचकर मृतकों के घर में उनसे इस संबंध में चर्चा की तो मृतकों के नाम और पते की पुष्टि हो गई और लोगों ने बताया कि मृतक उनके घर के सदस्य हैं जिनके नाम छोटकी साकेत पुत्र राज कुमार साकेत दीपक साकेत पिता शेष मणि साकेत निवासी खैरही रामगढ़ है सीधी पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है और जांच पड़ताल में जुट गई है विगत 4 महीने से लापता लोगों की पुलिस थाने में कोई सूचना न देना और ना ही किसी से इस संबंध में चर्चा करना कई शंकाओ को जन्म देता है 4 महीने बाद सामने आई इस घटना से सीधी जिले के रामगढ़ में हड़कंप मच गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है अभी तक मृतकों की मौत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
