सीधी जिले में धूम धाम से मनाई गई हनुमान जयंती भंडारे का हुआ आयोजन

0 708
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस बार हनुमान जंयती 23 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है. अंजना और केसरी के पुत्र हनुमान जी को वानर देवता, बजरंगबली और वायु देव भी कहा जाता है. कहा जाता है इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था.इसके बाद ब्रह्मा जी और अन्य देवताओं ने अंजनी पुत्र को दूसरा जीवन प्रदान किया और अपनी-अपनी कुछ दिव्य शक्तियां भी दी। यह घटना चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दौरान हुई थी, तभी से इस दिन को भी हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर सीधी जिले में स्थापित अनेक हनुमान मंदिरों में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करने भक्तों की भारी भीड़ उमड पड़ी सीधी शहर के बस स्टैंड स्थित सोनांचल बस स्टैंड में स्थित संकट मोचन सरकार हनुमान जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का पता लग गया भक्तों ने प्रभु को सिंदूर चढ़ा कर विधिवत उनकी पूजा अर्चना की और भक्तों को प्रसाद वितरित किया इस मौके पर अनेक भक्तों ने अलग अलग जगह भंडारे का आयोजन किया देर शाम संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में भजन कीर्तन और आरती का भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए इसी तरह सीधी शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना और भंडारी का कार्यक्रम जारी रहा जहां भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।-

News TOP Footer