मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्कूटी रैली का हुआ आयोजन

0 104
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए जिला स्तर पर युवा एवं महिला मतदाता जागरूकता हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल राहुल धोटे द्वारा स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होते हुए अम्बेडकर तिराहा, अस्पताल तिराहा से होते हुए पूजा पार्क तथा गांधी चैक उसके बाद मुख्य बाजार, लालता चैराहा तथा फूलमती माता मंदिर से अमहा तक पहुँची। उक्त स्कूटी रैली में मतदाता जागरूकता टीम, जनसामान्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम, नगर पालिका सीधी की टीम एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीम द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। उक्त रैली के माध्यम से महिलाओं एवं नव मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

News TOP Footer