भाजपा की निरकुंश सरकार से संविधान को खतरा – कहा चुरहट विधायक अजय सिंह ने

0 572
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोकसभा क्षेत्र सीधी के चुरहट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झदवा देवी परिसर स्थित प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल , सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह तथा एआईसीसी के द्वारा नियुक्त सीधी लोकसभा प्रभारी राजा बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर चुरहट से बड़खरा तक के सेक्टर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजयसिंह ने कहा कि भाजपा की निरंकुश सरकार से संविधान को खतरा है उन्होंने कहा कि देश के महान नेताओं के संघर्ष और बलिदान की बदौलत भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई और संविधान बना। लेकिन आज केंद्र में भाजपा की निरंकुश सरकार से दोनों को खतरा है। संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त कर दी गई। इलेक्टोरल बांड के नाम पर सरकार फिरौती कर रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेजा जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा स्वर्गीय दाऊ साहब के आशीर्वाद से मेरे पिताजी को राजनीति में सेवा का करने का अवसर मिला। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि उस परंपरा को आगे ले जाने के लिए मुझे राजनीति में राहुल भैया के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सेवा करने का अवसर मिला है। यदि मुझे आपका आशीर्वाद मिला तो मैं समाज के प्रत्येक मजदूर ,किसान, बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, शोषित वंचित समाज, अल्पसंख्यक, दलित, अनुसूचित जाति जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार तथा और पिछड़े वर्ग के हित के लिए निरंतर संघर्ष करूंगा। एआईसीसी के लोकसभा प्रभारी राजा बघेल ने कहा की मैं सिवनी से आया हूं। स्वर्गीय दाऊसाहेब के अनुसार ठाकुर हरबंस सिंह के नेतृत्व में मैंने यू एन एस यू आई में काम किया है| कमलेश्वर पटेल जी के साथ मुझे देशभर में संगठन में काम करने का अवसर मिला। इस अवसर पर सेक्टर के अनेक सम्मानित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer