भारतीय जनता पार्टी सिहावल विधानसभा की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई

0 568
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की सिहावल विधानसभा स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, लोकसभा विस्तारक डॉक्टर संदीप मेहता की विशिष्ट उपस्थिति में लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। प्रबंध समिति को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल ऐतिहासिक, भव्य और साफ सुथरी स्वच्छ छवि का रहा है। जबकि कांग्रेस ने देश को लूटने और बर्बाद करने का कार्य किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनता के कल्याण के लिए संकल्पित है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रमों एवं लाभार्थी योजनाओं का लाभ देश में चारों ओर दिख रहा है।

News TOP Footer