व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी सेंटर का किया अवलोकन विज्ञापन पेड न्यूज के संबंध में जानकारी प्राप्त की

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 21 मार्च को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नमिता पटेल आईआरएस आईटी 2015 को संसदीय क्षेत्र 11.सीधी के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक द्वारा गुरुवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए एमसीएमसी कक्ष का अवलोकन किया गया। व्यय प्रेक्षक ने इलेक्ट्रॉनिकए प्रिंट तथा सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापनों की निगरानी एवं पेड न्यूज की जानकारी भेजने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एमसीएमसी सेंटर में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार विज्ञापनों के प्रसारण तथा पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखें। अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे व्यय की जानकारी व्यय लेखा टीम को समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एमसीएमसी मुकेश मिश्रा द्वारा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर लायजनिंग अधिकारी अभिषेक सिंह बघेल सहित मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

News TOP Footer