शासकीय हाई स्कूल बम्हनी के प्राचार्य की छात्रों और अभिभावकों ने की जनसुनवाई में शिकायत

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शासकीय हाई स्कूल बम्हनी में प्राचार्य के पद पर मधुराज सिंह पटेल के नियुक्त होने के बाद विद्यालय में व्यवस्थाएं गड़बड़ आने लगी है एक तरफ जहां छात्रों में असंतोष व्यक्त हो रहा है वही विद्यालय के अन्य शिक्षक भी परेशान हो रहे हैं प्राचार्य से लोगों की समस्या इतनी बढ़ गई है 30 जनवरी को जनसुनवाई में स्कूल के कई दर्जन बच्चे और उनके अभिभावकों ने बाकायदा लिखित और मौखिक शिकायत की इसके बाद जनसुनवाई में शिकायत सुनने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाकर पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं जिला पंचायत में बम्हनी हाई स्कूल के नव नियुक्त प्रचार्य मधुराज सिंह पटेल की शिकायत लेकर आए बच्चों और अभिभावकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को प्रचार्य से हो रही समस्याओं की जानकारी दी और कहा कि वह चाहते हैं की व्यवस्थाएं पहले जैसी हो जाए और उनकी जगह किसी दूसरे को प्राचार्य बना कर भेजा जाए हम लोगों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

News TOP Footer