थानों एवं चैकियों की सीमा के युक्तियुक्तिकरण के संबंध में आम नागरिकों से 14 जनवरी तक मांगे गए सुझाव

0 502
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में थानों एवं चैकियों की सीमा तथा अधिकार क्षेत्र का युक्तियुक्तिकरण के संबंध में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा युक्तियुक्तिकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में थानों एवं चैकियों की सीमा तथा अधिकार क्षेत्र का युक्तियुक्तिकरण के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसमें सुझाव के आधार पर अभी भी सुधार किए जा सकते हैं। जिले के नागरिक 14 जनवरी तक उक्त के संबंध में अपने सुझाव कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ वर्मा ने बताया कि अभी तक किए गए विमर्शों के आधार पर कुछ परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि थाना जमोड़ी सीधी के 09 गावों -कठर्रा, पोखडोड, सरखनिहा, खोहा, बमुरी, कोल्हुआ, भाठा, डाडी, एवं कोचिटा की दूरी थाना जमोड़ी से अधिक होने के कारण थाना कोतवाली से दूरी अत्यंत कम होने के कारण यह प्रस्तावित किया गया है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, हीराबाई सिंह, सुमन कोल, प्रदीप शुक्ला, मनोज सिंह चैहान, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, एसडीएम तथा एसडीओपी उपस्थित रहे।

News TOP Footer