उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द शुक्ल ने निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे का किया निरीक्षण

0 714
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 दिसम्बर को मप्र के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बहरी, गोपद पुल, करथुआ, देवसर तथा बरगवां में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। गोपद पुल का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत गोपद पुल की दो लेन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सीधी की ओर लगभग 280 मीटर तथा सिंगरौली की ओर 100 मीटर पुल की एप्रोच रोड एक माह में बना दें। उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी से आवागमन शुरू करा दें। सीधी से सिंगरौली हाईवे इस पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा है। इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क के अधिकांश भाग का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। इसके दो लेन का काम 15 फरवरी तक पूरा करा दें जिससे आवागमन शुरू हो जाए। वाहन चालकों को होने वाली कठिनाई दूर हो सके। शेष हाईवे का निर्माण भी वर्षा शुरू होने तक शुरू कराने के प्रयास करें। निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को रीवा सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग के प्रगति की जानकारी दी इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे सीधी जिले के विकास और उद्योग को लेकर सीधा सवाल उठाया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कहा कि सीधी जिला विकास और उद्योग के क्षेत्र में बीमारू जिला है यहां पर विकास कब होगा जिसका जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी जिले के लिए सड़क मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग का होना बहुत जरूरी है हम सबसे पहले सीधी में उन व्यवस्थाओं को लाने की कोशिश कर रहे हैं इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए।उप मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर सीधी श्री साकेत मालवीय, कलेक्टर सिंगरौली श्री अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रवीन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री यूसुफ कुरैशी, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer