रावे छात्राओं द्वारा किया गया मत्स्योद्योग की विभिन्न गतिविधियाॅ

0 709
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख प्रो. महेन्द्र सिंह बघेल, गृह वैज्ञानिक डाॅ. अलका सिंह, हार्टिकल्चर वैज्ञानिक डाॅ. एस.एस. गौतम के निर्देशन में छः माह के लिये रीवा एग्रीकल्चर कालेज से आई रावे की छात्राओं ने ग्राम रामपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ हैंडवाॅश का उपयोग करते हुये हाथ धुलने के 6 स्टेप के बारे में समझाया। राज्य के हर सरकारी स्कूल में हैंडवाश युनिट स्थापित कर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिये राज्य सरकार ने यह पहल की है। इसके साथ ही स्कूल में नाश्ता, भोजन करने से पहले व बाद और शौंच के बाद नियमित रूप से हाथ धोने की प्रक्रिया को भी बच्चों को बताया गया, जिसमें रावे छात्रायें- सुरभि शाक्य, श्रीदेवी, लक्ष्मी, रिशिता, अंकिता, प्रियंका, आसना, मृदुला, चंचल, नम्रता तथा विद्यालय के अध्यापक और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

News TOP Footer