डॉ. मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, विधानसभा के अध्यक्ष होंगे नरेंद्र सिंह तोमर

0 787
Main Ad1

मोहन यादव का जन्‍म 25 मार्च 1965 को मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में हुआ. उनके प‍िता का नाम पूनमचंद यादव और मां का नाम लीलाबाई यादव है. उन्‍होंने एमबीए और पीएचडी तक पढ़ाई की है. उनके चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार, उनके ख‍िलाफ एक भी आपरा‍ध‍िक मामला नहीं है और उनके पास 4 करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्‍त‍ि है. उनका मुख्‍य व्‍यवसाय कृषि है.

अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले महत्वाकांक्षाओं पर काबू पाने और रूठे हुए लोगों को शांत करने के लिए भाजपा ने दो उपमुख्यमंत्रियों-जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को बनाया है. पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले तीन पूर्व कैबिनेट सदस्यों में से एक पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. ऐसी अटकलें थीं कि तोमर, जिन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्रालय का नेतृत्व किया था और श‍िवराज स‍िंह चौहान के बाद उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है.

Main Ad1

विधायक दल की बैठक में तय हुआ मोहन यादव का नाम।
प्रदेश के नए सीएम
महाकाल लोक (उज्जैन दक्षिण) से विधायक डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम होंगे। शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयं संघ के करीबी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पारिवारिक करीबी माने जाते हैं। इन्होंने उज्जैन में संघ के 4 बड़े सफल कार्यक्रम करवाएं हैं तो युवाओं में पसंद किए जाते हैं।
राजेश शुक्ला व जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री व एक उपमुख्यमंत्री उज्जैन संभाग के है।

News TOP Footer