शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ महिला थाने में हुई शिकायत

सीधी धर्मेंद : 1 दिसंबर को सीधी जिला मुख्यालय के महिला थाने में पहुंचकर सोना साकेत काल्पनिक नाम की निवासी डेम्हा की एक महिला ने अपने परिजनों के साथ आकर आवेदन दिया है कि वह एक विधवा महिला है जिसके तीन बच्चे हैं जिसे उसी के जाति के एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीने तक संबंध बनाएं और वैवाहिक शपथ पत्र बनाकर उसके साथ मंदिर में शादी भी कर ली और मेरे बच्चों की जिम्मेदारी लेने को बोला था लेकिन वह अब उसे छोड़ रहा है इसलिए उसके ऊपर कार्यवाही की जाए। महिला थाने में पुलिस को अपना आवेदन देने के बाद पीड़ित महिला ने मीडिया को भी मामले की जानकारी दी। पीड़ित महिला का शिकायती आवेदन आरोपी के साथ की फोटो और शपथ पत्र की कॉपी प्राप्त करने के बाद महिला पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों से जांच करके कार्यवाही करने की बात कही है।
