कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्जे माफ किये भाजपा सरकार ने किसानों को जेल भेजा कहा अजय सिंह ने

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर वोटों की सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव के ठीक पहले हर रोज सैकड़ों घोषणाएं कर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वोटों की बोली लगाने का काम किया हैचुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटनाए बुढ़गौना नैकिन रघुनाथपुर चोरगढ़ी रैदुअरिया भैसरहा अमलई शिकारगंज एवं बरदैला में आयोजित जनसम्पर्क व जनसभाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महगाई आसमान छू रही है और लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है बेरोजगारी की हालत यह है कि काबिल और पढ़े लिखे युवा रोजगार न मिल पाने की वजह से आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार ने उनसे ब्याज सहित वसूला और कर्ज न चुकाने की स्थिति में उन्हें जेल में ठूंस दिया सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तरह तरह के प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने की जो कोशिश कर रहे हैंए उन्हें करारा जबाब देते हुए मुझे अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करें।

News TOP Footer