हम अपनी पूरी ऊर्जा कांग्रेस पार्टी को जिताने में लगाएंगे कहा देवेंद्र सिंह दादू ने

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का टिकट वितरित होने के बाद पार्टी में कई दावेदारों की नाराजगी खुलकर सामने आई उनमे से जिला युवक कांग्रेस के के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू का भी नाम प्रमुख था टिकट वितरण के बाद देवेंद्र सिंह दादू ने कई जगह अपनी दावेदारी की बात रखी और उन्होंने अपनी नाराजगीभी जताई लेकिन 27 अक्टूबर को उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ज्ञान सिंह के साथ जिला कलेक्टर पहुंचकर उनका नामांकन दाखिल कराया और लोगों को साफ संदेश दिया कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ है जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म कार्यक्रम में शामिल होने आए देवेंद्र सिंह दादू से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी नाराजगी को लेकर सीधा सवाल किया जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि अब हमारी नाराजगी नहीं है हम अपनी पूरी ऊर्जा कांग्रेस पार्टी को जिताने में लगाएंगे।
