टोंको_ रोको_ ठोको क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा निकाली गई सरकार विसर्जन मजदूर किसान पद यात्रा

0 524
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील मड़वास के ग्राम मूसामूड़ी में 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के द्वारा पूर्व में प्रस्तावित योजना के तहत 2 अक्टूबर सोमवार को सरकार विसर्जन मजदूर किसान पद यात्रा टोंको_ रोको_ ठोको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई जहां भारी संख्या में जन सैलाब रैली में शामिल रहा।आंदोलनकारी किसानों द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है जिसमें फर्जी भूमि अधिग्रहण रद्द करने, फर्जी ग्राम सभा के अपराधियों पर पुलिस में केस दर्ज करने, संजय टाइगर रिजर्ब से विस्थापन रोकने, गुलाब सागर डूब प्रभवित किसानों की परिसम्पत्तियों का मुआबजा देने, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा देने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से मूसामूड़ी में भूख हड़ताल चल रही है। मांग को लेकर आंदोलित आदिवासियों में आंदोलन की उपेक्षा को लेकर रोष पनपने लगा है। महिलाओ, किसानों एवं ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आज पंद्रहवें दिन पितृपक्ष में क्षेत्र से काफी संख्या में किसानों, आदिवासियों एवं ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर पहंच कर “सरकार विसर्जन आदिवासी किसान पैदल मार्च” निकाला गया। पैदल मार्च  के बाद महखोर तिराहा में हुई सभा को संबोधित करते हुए टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने कहा कि भूख हड़ताल के पंद्रह दिन हो गए लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली है।मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूँ कि प्रशासन की जिद हारेगी और आदिवासियों का जुनून जीतेगा।

News TOP Footer