मुझे जिताने और हाराने का निर्णय जनता करेगी कोई व्यक्ति नहीं कहा श्रीमती रीती पाठक ने

0 370
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावी गतिविधियां अब काफी तेज होने लगी है भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के बाद हलचल बहुत तेज हो गई है सीधी विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए वर्तमान विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटकर जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक को सीधी विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित कर दिया है पार्टी की इस घोषणा के बाद एक सांसद श्रीमती रीति पाठक के समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया है और वह जश्न मनाने में जुट गए हैं। टिकट की घोषणा के बाद पंडित केदारनाथ शुक्ला पार्टी के इस अनपेक्षित निर्णय से अचंभित है और उन्होंने मीडिया को दी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह एक हफ्ते बाद अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। हालांकि एक चैनल को अपने दिए ऑडियो इंटरव्यू में उन्होंने भाजपा की घोषित की गई प्रत्याशी को मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मतों से पराजित होने की बात कह दी है और उनको टिकट दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधायक द्वारा खड़े किया जा रहे मुद्दों और सीधी विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने पर सांसद श्रीमती रीति पाठक से उनकी प्रतिक्रिया चाहि तो उन्होंने टिकट देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और उन्हें टिकट मिलने के बाद पार्टी में उठ रहे बगावत को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए कोई चाहे भुजा उठाकर टांग उठा कर या खुद ऊपर उठकर प्रयास करें वह कुछ नहीं कर सकता क्योंकि यह निर्णय उनका नहीं पार्टी का है और वह किसी एक व्यक्ति के हाराने से नहीं हरेगी उनको जितने और हाराने का निर्णय जनता करेगी।

News TOP Footer