सीधी जिले की 214933 बहनों के खाते में 20 करोड़ 97 लाख 62 हजार रूपये की राशि डाली गई

सीधी धर्मेंद : 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की चैथी मासिक किस्त 1269 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 14 हजार 933 पात्र हितग्राहियों के खाते में प्रति महिला एक हजार रूपये के मान से 20 करोड़ 97 लाख 62 हजार 200 सौ रूपये अंतरित की गई। सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। मानस भवन सीधी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सामाजिक क्रांति है। इस योजना से बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं, घर-परिवार में उनका मान सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में पार्षद सोमवती जायसवाल, शुभा देवी कोल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास प्रवेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास डॉ. शेषनारायण मिश्र, अंबुज सिंह चैहान सहित लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।
